लावारिस शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा,,,

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र (सेवला खुर्द) में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा हुआ है। फुटेज के अनुसार 19 अक्टूबर की रात करीब 10:56 बजे तीन लोग साथ जा रहे थे, जिसमें से दो साथियों ने पीड़ित को धक्का देकर गिराया और उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद दोनों आरोपी घायल साथी को बेसुध छोड़कर चले गए, फिर कुछ देर बाद लौटे, उसे हिलाकर देखा और फरार हो गए।                                                                           20 अक्टूबर की सुबह शव बरामद होने पर शिनाख्त न होने के कारण 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था।                            पुलिस ने घटना को मौत से जोड़ते हुए उपनिरीक्षक जयवीर सिंह की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी को सौंपी गई है, जो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और मृतक की शिनाख्त में जुटे हैं।