मुंबई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर खुद और अपने परिवार के खिलाफ फैलाए जा रहे कथित मानहानिकारक पोस्ट तथा दीपफेक कंटेंट को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन भ्रामक पोस्ट्स में उन्हें E20 इथेनॉल कार्यक्रम से निजी मुनाफा कमाने से जोड़ा गया था, जबकि यह नीति पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आती है। जस्टिस अभय आहूजा की पीठ ने ‘लेटर्स पेटेंट’ के क्लॉज XII के तहत गडकरी को मेटा, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अज्ञात संस्थाओं के खिलाफ सिविल सूट दायर करने की अनुमति दे दी है। यह कानूनी कार्रवाई नागपुर में चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ दर्ज FIR के लगभग दो हफ्ते बाद सामने आई है।
मुंबई: डीपफेक और झूठे दावों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी, मानहानि का मुकदमा दायर करने की मिली इजाजत।
