मुखानी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार।

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकायत मिलने के महज छह घंटे के भीतर ‘ITI गैंग’ से जुड़े चारों नामजद आरोपियों धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया है।                                                                              SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों और निगरानी में की गई इस कार्रवाई के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोरतम कानूनी कदम उठाएगी।