हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी छात्र नेता फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित।

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में छात्र संघ अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार पर 15 वर्षीय किशोरी को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।                                        गुरुवार रात हुई इस वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जबकि गंभीर हालत में घर पहुंची पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें तैनात कर दी हैं।