उत्तराखंड : भीषण बस हादसा, कई यात्रियों की मौत और 20 घायल।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के नजदीक मंगलवार सुबह करीब 30-35 यात्रियों से भरी विश्वनाथ सेवा की एक बस अनियंत्रित होकर पुल से 100 मीटर नीचे गहरे गदेरे (खाई) में जा गिरी।                                                                           हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही इस बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर 20 घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश व स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई है, जिनमें झारखंड, बिहार, असम, दिल्ली और उत्तराखंड के निवासी शामिल हैं।