देश के अगले मुख्य न्यायधीश होंगे जस्टिस सूर्यकांत। राष्ट्रपति महोदया ने संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उन्हें देश का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया है. जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश होंगे । वे आने वाली 24 नवंबर को मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ लेंगे. मौजूदा मुख्य न्यायधीश B.R गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे. जस्टिस गवई ने ही, जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की थी. 10 फरवरी 1962 को जस्टिस सूर्यकांत का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ. वहीं बचपन बीता और उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की. न्याय और समाज के प्रति गहरी समझ और रूचि उन्हें बचपन से ही थी। स्थानीय अदालतों से शुरुआत करने वाले जस्टिस सूर्यकांत अपनी लगन, मेहनत से CJI के शीर्ष पद तक पहुंचे हैं । हरियाणा हिसार से ही जस्टिस सूर्यकांत ने स्नातक की पढ़ाई की और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से साल 1984 में कानून (LLB) की डिग्री हासिल की. उसके पश्चात् उन्होंने 2011 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम (LLM) की डिग्री ली ।

