15 दिसंबर तक करा लें,,,,,,,,, E-KYC, अन्यथा राशन मिलना होगा बन्द !

खबरें शेयर करें -

देहरादून  प्राप्त जानकारी में उत्तराखंड प्रदेश में 26 लाख लोगों

का अब तक सत्यापन नहीं हुआ। जिन व्यक्तियों का सत्यापन नहीं हुआ है, उनका राशन बंद हो जाएगा। 30 नवंबर तक इनका

सत्यापन होना था, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों के छूट

जाने पर विभाग की ओर से EKYC के लिए अंतिम तिथि

बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है। सरकार का कहना है कि

हर सही लाभार्थी तक सही मात्रा में राशन पहुंच सके और

कोई भी फर्जी पहचान का उपयोग न कर सके। इसके लिए

प्रदेश भर में लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है।

विभाग की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किया गया था कि

हर हाल में 30 नवंबर तक ईकेवाईसी करा ली जाए। विभाग

के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए पूर्व में तय अंतिम

तिथि के बाद भी 26 लाख लोगों का सत्यापन नहीं हुआ।


खबरें शेयर करें -