देहरादून: हरक सिंह रावत द्वारा सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आक्रोश !

खबरें शेयर करें -

 देहरादूनः पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा वकीलों के धरनास्थल पर अपनी बात रखने के दौरान सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर गए। हालांकि हरक सिंह रावत द्वारा माफी भी मांग ली गई। परन्तु सिख समुदाय में उनके इस बयान से काफ़ी आक्रोश है।

 आज सिखों ने देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी में घंटाघर चौक पर पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया।

हरक सिंह रावत वकीलों के धरनास्थल पर शुक्रवार को समर्थन देने पहुंचे थे। वहां पहुंच कर  उन्होंने सिखों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक बात कह दी जिसके बाद धरनास्थल पर विरोध हो गया। इसके पश्चात हरक सिंह को माफी मांगकर धरनास्थल छोड़ना पड़ा।                                                                   वकीलों की हड़ताल के 26वें दिन हरक सिंह रावत हरिद्वार रोड स्थित धरनास्थल पर पहुंचे थे। वह वकीलों की मांगों पर समर्थन जता रहे थे । तभी एक सिख वकील कुछ कहने के लिए खड़े हुए तो हरक ने उन्हें बैठने के लिए कुछ ऐसी बात कह दी जिस पर हंगामा हो गया।

वकीलों ने हरक सिंह के लहजे पर आपत्ति जता दी और सिख समुदाय का अपमान बताया। ऐसे में हरक ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब न निकालें लेकिन वकीलों का विरोध जारी रहा। हंगामा होने की वजह से उन्हें माफी मांगकर जाना पड़ा।


खबरें शेयर करें -