हल्द्वानी से हरिद्वार की यात्रा ढाई घंटे में,,,,,,, एलिवेटेड रोड के निर्माण को मंजूरी !

खबरें शेयर करें -

कुमाऊं क्षेत्र से हरिद्वार तक सुगम यात्रा और समय की बचत के लिए एक महत्वपूर्ण और खुश खबर सामने आ रही है। स्थानीय  सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अजय भट्ट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा हल्द्वानी-हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए DPR तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। DPR तैयार होते ही परियोजना के निर्माण हेतु टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे।                                सांसद ने बताया कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा करना संभव होगा, जिससे परिवहन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। यह मार्ग न केवल कुमाऊं वासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि कुमाऊं आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा।                           साथ ही उन्होंने बताया,,,,  लालकुआं बाईपास को लेकर भी विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है तथा DPR के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

 


खबरें शेयर करें -