उत्तराखंड: सरेआम रोड़वेज स्टेशन पर चाकूबाज़ी…. एक की मौत !

खबरें शेयर करें -

खटीमा में शुक्रवार रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ अराजक तत्वों ने रोडवेज बस अड्डे के पास सरेआम चाकूबाजी की वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में झोंक दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।  इस खूनी भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, रात करीब 10 बजे बस अड्डे के आसपास अचानक चीख-पुकार मच गई। दो गुट आमने-सामने आए और देखते ही देखते चाकू निकल आए। बेरहमी से किए गए हमले में वार्ड-10 निवासी तुषार शर्मा (24), सलमान (23) और अभय (21) लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। और यात्रियों में भगदड़ मच गई।

लोगों द्वारा घायलों को आनन-फानन में  चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन इलाज़ के दौरान तुषार शर्मा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने सलमान और अभय की हालत को नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक तुषार पीलीभीत रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट में काम करता था।

वारदात को अंजाम देकर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खबरें शेयर करें -