हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार देर रात को थार वाहन से स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा संबंधित थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा वाहन संख्या *UK06BC7200 (थार) * वाहन चालक का पता लगा कर *ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह निवासी उदयपुर दौलतपुर गौलापार जनपद नैनीताल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत * अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा * चालक को हिरासत में लिया गया, खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर वाहन सीज किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई गई।
*SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि
→ *स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।
→ * सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। *
नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की *स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

