बीते रोज़ फ़िर एक हिंदू व्यापारी व्यक्ति की हत्या ।

खबरें शेयर करें -

बांग्लादेश पिछले 24 घंटों में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक, किराना स्टोर व्यापारी था।  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटों में यह दूसरी घटना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,, सोमवार की रात्रि मोनी चक्रवर्ती पर नर सिंगदी जिले में धारदार हथियारों से हमला किया गया था। जिस कारण से उनकी मौत हो गई। यह हत्या हिंदू समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने वाली हिंसक घटनाओं की कड़ी में ताजा घटना है।                                                                        हिंदुओं की हत्याओं का सिलसिला बांग्लादेश में नहीं थम रहा है। हिंदुओं की हत्याएं इससे पहले 3 जनवरी को 50 साल के खोकन चंद्र दास की बेरहमी से हमला करने, काटने और आग लगाने के बाद मौत हो गई। 24 दिसंबर को राजबाड़ी शहर के पांग्शा उपजिला में कथित उगाही के आरोप में एक और हिंदू व्यक्ति अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला गया। इससे भी पहले 18 दिसंबर को मैमनसिंह शहर में 25 साल के दीपू चंद्र दास को कथित तौर पर ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी।

अन्य एक घटना में 23 दिसंबर को चटगांव के बाहरी इलाके में राउजान इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने कतर में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों शुख शिल और अनिल शिल के घर में आग लगा दी। हालांकि, घर में रहने वाले लोग बिना किसी नुकसान के बच निकलने में कामयाब रहे।


खबरें शेयर करें -