हल्द्वानी बद्रीपुर क्षेत्र से घर में अकेली महिला के भोले पन का फायदा उठा चोर घर से गहनों और रुपयों का बक्सा लेकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी में,,,,, बद्रीपुरा निवासी बुजुर्ग महिला दया नेगी पत्नी स्वर्गीय जगत सिंह नेगी घर में अकेली थीं। बच्चों के बाहर शहरों में कार्य करने के चलते महिला अक्सर घर में अकेली रहती है। इस दौरान दीपक बिष्ट नामक व्यक्ति निवासी दनिया ने, किराए पर कमरा लेने की बात कहकर उनके पास आया। महिला द्वारा कमरा दिखाने पर युवक ने कमरा पसंद आने की बात कही। युवक ने महिला से कहा कि उसका वाहन घर के पिछले गेट पर खड़ा है। महिला घर का पिछला गेट खोलने गई, बस उतनी देर में वह शातिर चोर घर में रखा बक्सा उठा कर चंपत हो गया। जब महिला वापस लौटी तो बक्से को अपनी जगह न पाकर हक्की बक्की रह गई। घबराई हुई बुजुर्ग महिला ने रिश्तेदारों तथा स्थानीय पार्षद रवि जोशी को घटना से अवगत कराया। तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच हो रही है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और महिला को ढांढस बंधाया। Q

