नई दिल्ली आने वाले कुछ ही दिनों में टी20 विश्वकप का आगाज़ होने वाला है भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप मेजबानी कर रहे हैं। 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बहिष्कार की धमकी के बीच पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय का एलान कर दिया है। बताते चलें कि,,,, बांग्लादेश के साथ विवादों पर, पाकिस्तान शुरू से ICC को धमकी के अंदाज़ पर बांग्लादेश का खुला समर्थन कर रहा है। और ICC टी20 विश्वकप से हटने की बात भी कर चुका है। लेकिन ICC द्वारा कड़ा रुख अपनाने की वज़ह से पाकिस्तान बैकफुट पर दिख रहा है और उसने अपनी टीम की घोषणा भी कर दी है।अपने दूसरे खिताब की कोशिश में लगी पाकिस्तान ने बाबर आजम पर भरोसा जताया है। जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन इसके बाद से दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की जमकर आलोचना हो रही थी। उनको टी20 टीम से अंदर-बाहर किया जा रहा था। लेकिन सेलेक्टर्स ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

