उत्तराखंड: ‘आधार’ प्रणाली से छेड़छाड़ का खुलासा, फर्जी फिंगरप्रिंट मोहर से किए जा रहे थे ‘आधार’ अपडेट ।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड जिले उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में आधार पहचान प्रणाली से जुड़े एक सनसनीखेज और गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। मंडी परिसर स्थित बाल विकास कार्यालय (Child Development Office) में संचालित आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्र पर फर्जी फिंगरप्रिंट मोहर का प्रयोग कर आधार कार्ड अपडेट किए जा रहे थे। यही नहीं, केंद्र पर निर्धारित सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत भी सामने आई है। प्रशासन की गोपनीय सूचना और शिकायत के आधार पर की गई छापेमारी में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद आधार केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।                                           प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,, ग्राम बरुआबाग   निवासी गुरप्रीत सिंह ने प्रशासन को लिखित शिकायत में बताया कि उक्त आधार केंद्र पर आम नागरिकों से तय शुल्क से कहीं अधिक वसूली की जा रही है। साथ ही जिन लोगों के फिंगरप्रिंट  मशीन से सत्यापित नहीं हो पा रहे थे, उनके लिए फर्जी फिंगरप्रिंट मोहर का इस्तेमाल कर आधार अपडेट किया जा रहा है। शिकायत को गंभीर मानते हुए तहसीलदार हिमांशु जोशी  ने राजस्व टीम के साथ मंगलवार को केंद्र पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान आधार केंद्र से एक संदिग्ध फिंगरप्रिंट मोहर बरामद की गई, जिसका उपयोग मशीन में अंगुली के सत्यापन के विकल्प के रूप में किया जा रहा था। प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र पर आधार अद्यतन के नाम पर लोगों से मनमाने तरीके से शुल्क लिया जा रहा था, जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  द्वारा निर्धारित मानकों के विरुद्ध है।


खबरें शेयर करें -