सुरेश भट्ट द्वारा ग्रामीणों से संवाद, कालाढूंगी विधानसभा के जललियागांजा और रामदत्त गिनती गांव में जनसंपर्क अभियान, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा।

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के जललियागांजा और रामदत्त गिनती गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जनसंपर्क और जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सुरेश भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से उनके सुझाव लिए गए और स्थानीय विषयों को सुना गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता के साथ निरंतर संवाद से क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलती है।

जललियागांजा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन पांडे, विनीत पांडे, दीपा सनवाल, चांद सिंह कपकोटी, दिनेश सनवाल, गोविंद पांडे, कमल बोहरा और विनोद जोशी सहित मातृशक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं, रामदत्त गिनती गांव में ग्राम प्रधान प्रेमा बजवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरपाल सिंह जखवाल, दीपा ढौड़ियाल, गजेंद्र बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, घनानंद सट्टा, विजय चौकड़ात, हरीश चौकड़ात, राजीव रस्तोगी और देवेंद्र चौकड़ात सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना रहा।