हल्द्वानी मल्ली बमौरी में आवारा कुत्तों द्वारा 15 लोगों को काटा जा चुका है। और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग घर से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। वहीं आज बृहस्पतिवार को पालीशीट वार्ड के शांतिनगर क्षेत्र में सुबह परिजन के साथ स्कूल जा रहे एक छोटे बच्चे को कुत्ते ने अचानक काट खाया।
स्थानीय पार्षद नेहा अधिकारी और BJP नेता विक्रम अधिकारी ने बताया कि बीते बुधवार को भी कुत्ते ने स्थानीय निवासी को काटा था। जिसके बाद उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द कुत्ता पकड़ने की मांग की है। परन्तु नगर निगम के कर्मचारियों के हाथ खाली रहे वो आवारा कुत्तों को पकड़ने में सफ़ल नहीं हो पा रहे हैं। जबकि आवारा पशुओं के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सख्त और विशेष निर्देश दिए हैं।

