हल्द्वानी: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित 7 दिवसीय पावन शिव कथा का आज विधिवत समापन।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी में आयोजित सात दिवसीय पावन शिव कथा का आज विधिवत समापन हवन-यज्ञ के साथ किया गया।

इस शुभ अवसर पर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ,जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

शिव कथा के दौरान कथावाचक द्वारा भगवान शिव के दिव्य चरित्र, लीलाओं एवं शिव तत्व के गूढ़ रहस्यों का भावपूर्ण वर्णन किया गया,जिससे श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे।कथा के समापन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता की कामना की गई।

आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। यज्ञ में आहुति प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है तथा लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे।

 

धनीराम जी(क्षेत्र सेवा प्रमुख आरएसएस),राजेश अग्रवाल रितेश डाबर,जसनीत सिंह,विपिन गुप्ता,एकता,कविता,दीवान डोगरा इत्यादि


खबरें शेयर करें -