हल्द्वानी: जहरखुरानी गिरोह ने युवक को बनाया अपना शिकार।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  जहरखुरानी गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी में हुई एक वारदात में दिल्ली से भीमताल शादी में जा रहे युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। जहरखुरानियों ने उस युवक के फोन से एक लाख की ट्रांजेक्शन भी की, और उसका मोबाइल और पर्स भी लूट ले गये। लेकिन लापरवाही उस पर ये कि हल्द्वानी पहुंचने पर काठगोदाम डिपो की बस का स्टाफ भी उसे शीशमहल में उतार कर चलता बना। पीड़ित का कुसुमखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, पिथौरागढ़ गणाई गंगोली निवासी पंकज पांडे दिल्ली में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। सोमवार की रात वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आनंद बिहार से रोडवेज बस में सवार हुआ। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। और बेहोशी के बाद पंकज का पर्स, एटीएम, मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली। लुटेरों ने उसके फोन से ऑनलाइन 1 लाख रुपये भी ट्रांजेक्शन कर लिए। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद रोडवेज बस द्वारा शीशमहल के पास उतार दिया गया। सुबह जब टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे पड़े बेसुध युवक को देखा तो इसकी पुलिस को सूचना दी।


खबरें शेयर करें -