हल्द्वानी: दर्दनाक घटना में बाघ ने बनाया महिला को अपना शिकार।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी से जुड़े फतेहपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है यहां आज गुरुवार को एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया बताया जा रहा है कि महिला अपनी साथी दो अन्य महिलाओं के साथ फतेहपुर रंगे से लगे जंगल में घास काटने गई थी जिस दौरान बैग में उन पर जानलेवा हमला कर दिया हमला करने के बाद और महिला की साथियों के हल्ला मचाने पर बाग वहां से भाग गया परंतु इस दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को पीपल पोखरा नंबर 1 निवासी गंगा देवी (65) पत्नी प्रेम भारती बहू पुष्पा गोस्वामी और एक अन्य महिला हेमा जोशी के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे हिंसक वन्य जीव ने गंगा देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीट कर ले जाने लगा। यहां साथ गई गंगा देवी की बहु ने हिम्मत दिखाते हुए हिंसक पशु को भगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद हिंसक पशु गंगा देवी को जंगल में घसीट ले गया। महिलाओं ने घर पहुंच लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस

की टीम ने ग्रामीणों संग जंगल में जाकर महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


खबरें शेयर करें -