देहरादून सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें बीजेपी विधायक के समर्थकों ने निदेशालय में घुसकर मारपीट की। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे राजनीतिक दबाव और हिंसा का माहौल बन सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,अजय कुमार नौडियाल पर हमला उस समय हुआ जब वे अपने कार्यालय में थे। बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों ने निदेशालय में घुसकर उन्हें निशाना बनाया और मारपीट की। इस हमले में अजय कुमार नौडियाल को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

