हल्द्वानी एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दसवीं की छात्रा को 2 युवकों द्वारा जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
प्राप्त जानकारी में ,,,,,,काठगोदाम थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और हैड़ाखान रोड के सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
काठगोदाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SP सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना 24 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की है। काठगोदाम निवासी 10वीं की छात्रा घर के पास ही दुकान से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान उसके घर के पास ही किराए पर रहने वाले अल्मोड़ा (दन्या) निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) उसे मिले। दोनों ने 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को घुमाने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया और हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए। और इसी दौरान उन्होंने युवती को जबरन शराब पिलाई फिर कार में ही उसके साथ दरिंदगी की।
देर रात तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने शोर मचाया और काठगोदाम पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों ने हैड़ाखान रोड पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सड़क किनारे एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। जब पुलिस ने पास जाकर देखा, तो छात्रा कार के भीतर बेहोशी की हालत में पड़ी थी और दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को हिरासत में लिया और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

