लालकुंआ: बेरीपड़ाव के समीप डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत। Video

खबरें शेयर करें -

बेरीपड़ाव एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। बेरीपड़ाव NH में महालक्ष्मी मंदिर के सामने शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ स्कूटी में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।                                     जानकारी के मुताबिक,,,,,, हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 32 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल उनसे लिफ्ट लेकर साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में जॉब करती है।                                                                                   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,,,,,जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (संख्या यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसे गंभीर हालत में डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


खबरें शेयर करें -