उत्तराखंड: मौसम के बिगड़ेंगे मिज़ाज,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

देहरादून मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च यानी आज राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होगा।

मौसम विभाग की माने तो 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम ख़राब रहने के आसार हैं।


खबरें शेयर करें -