हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट अपने साफ़ कड़े बयानों के लिए जाने जाते हैं। अपने दिए बयान से गजराज एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। यहां ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया।
मेयर गजराज ने कहा कि,,,,,, बनभूलपुरा दंगे में शामिल लोगों को रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कतई भी नहीं दिया जाना चाहिए। आगे बोलते हुए मेयर ने कहा,,,,, दंगाइयों ने पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की थी और शहर की फिजा को खराब करने का काम किया है, ऐसे में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिलना चाहिए।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा ऐसे दंगाइयों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं, इस पर भी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

