हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेयी ने आकस्मिक कार्यवाही करते हुए हाइडिल विभाग के काठगोदाम स्थित सेकेंडरी वर्क डिविजन कार्यालय में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता दीपक बोरा कार्यालय में नशे की हालत में पाए गए।
बताते चलें कि,,,,,,सहायक अभियंता के शराब पीकर दफ्तर आने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। और शिकायत की पुष्टि के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ अचानक छापा मारा, जहां दीपक बोरा नशे की हालत में मौजूद मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए, तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। और दीपक बोरा को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस अस्पताल भेजा गया, ताकि उनके नशे में होने की पुष्टि की जा सके।
