हल्द्वानीः ग्राहक द्वारा, एक्सिस बैंक की कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल, पूर्ण रकम जमा करने के 2 महीने बाद भी लोन खाता बंद नहीं करने का आरोप।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी: बैंकिंग सेवाओं में सुगमता के बड़े-बड़े दावों के बीच निजी क्षेत्र के दिग्गज ‘एक्सिस बैंक’ की एक हैरान करने वाली कार्यप्रणाली सामने आई है। एक्सिस बैंक के एक पीड़ित ग्राहक  ललित सिंह सुगड़ा 396 A निवासी पार्वती कालोनी बिष्टधडा बिठौरिया न 1 हल्द्वानी निवासी ने बैंक पर आरोप लगाया है कि लोन की पूरी धनराशि चुकाने और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के दो महीने बाद भी उनका खाता बंद नहीं किया गया है।

बैंक ग्राहक ललित सिंह सुगड़ा द्वारा दी जानकारी के अनुसार,,,,,, उनका ऋण खाता एक्सिस बैंक की क्रॉसिंग रिपब्लिक (गाजियाबाद) शाखा में था। खाते को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए उन्होंने 6 फरवरी 2026 को आवेदन किया था। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ग्राहक ने स्वयं नोएडा सेक्टर-128 स्थित एक्सिस हाउस जाकर पूरी बकाया राशि और संबंधित दस्तावेज जमा कर दिए थे।

शिकायतकर्ता ललित का कहना है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी बैंक प्रबंधन केवल समय व्यतीत कर रहा है। आरोप लगाते हुए ग्राहक ने बताया कि

बैंक अधिकारी जिम्मेदारी लेने के बजाय मामले को ‘हेड ऑफिस’ का बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

ग्राहक को बार-बार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।

मुंबई से ‘अप्रूवल’ आने का बहाना बनाकर प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है।

पीड़ित ग्राहक ने बताया कि खाता बंद न होने के कारण उन पर अनावश्यक ब्याज थोपा जा रहा है। अतिरिक्त धनराशि जमा करने के बावजूद बैंक की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ग्राहक ने बैंक की इस कार्यशैली को ‘आर्थिक और मानसिक शोषण’ करार देते हुए आम जनता को इस बैंक की सेवाओं के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

और कहा है कि बैंक केवल ‘ई-मेल-ई-मेल’ का खेल, खेल रहा है, जबकि ग्राहक को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।”

इस मामले ने डिजिटल बैंकिंग और कस्टमर केयर की उन दावों की पोल खोल दी है जहाँ ‘मुंबई हेड ऑफिस’ का नाम लेकर स्थानीय अधिकारी अपनी जवाबदेही से बचते नजर आते हैं। आने वाले समय में देखा जाएगा कि इस संबंध में बैंक प्रबंधन क्या सुधारात्मक कदम उठता है।                                                             बैंक ग्राहक ललित सिंह सुगड़ा निवासी पार्वती कॉलोनी, बिठौरिया नंबर 1 द्वारा लगाए आरोप पर बैंक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, परन्तु सक्षम बैंक अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया।


खबरें शेयर करें -