उत्तराखंड : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित ऑडियो-वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री के विवाद में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।                                                    सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा व बहादराबाद तथा देहरादून के नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में मुकदमे दर्ज हैं।                                                          शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस वायरल सामग्री के जरिए भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। पुलिस जांच के दौरान मामले में एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं, जिसके बाद अदालत में पेश किए जाने पर कोर्ट ने पूर्व विधायक की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


खबरें शेयर करें -