कालाढूंगी। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर आज रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर वापस मेरठ लौट रहे पर्यटकों की एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में बच्चों समेत करीब 28 से 29 लोग सवार थे।
इस हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। मगर पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
