एक अहम खबर सामने आ रही है आने वाले समय में भारत 20 प्रतिशत एथनॉल मिले ऑयल की जगह 100 प्रतिशत एथनॉल की ओर बढ़ सकता है। तेल के लिए विदेशों पर निर्भरता और महंगाई के कारण सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा संकेत दिया है कि भारत अब 100 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग की तरफ बढ़ना चाहता है. गडकरी ने कहा है कि इससे देश ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता है और विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी. यानी आने वाले समय में आपकी गाड़ी विदेशी तेल नहीं, बल्कि देश में बने फ्यूल पर दौड़ेंगी. बताते चलें कि भारत ने साल 2023 में E20 पेट्रोल लॉन्च किया था, जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है । नितिन गडकरी का कहना है क,,,,, हमें एनर्जी इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने की जरूरत है. नितिन गडकरी ने ग्रीन ट्रांसपोर्ट कॉन्क्लेव में कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के कारण एनर्जी सेक्टर पर संकट गहराया है. ऐसे में भारत के लिए जरूरी हो गया है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खुद पर निर्भर बने. उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में 100 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग एक जरूरी कदम हो गया है. इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते इस संकट के बीच भी भारत ने करोड़ों बैरल कम तेल आयात किया है. ब्राजील का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ब्राज़ील 100 प्रतिशत एथेनॉल का इस्तेमाल सफलतापूर्वक हो रहा है। हमें भी इस दिशा में बढ़ने की आवश्यकता है।
आने वाले समय में 20 % की जगह 100% एथनॉल ब्लेंडिंग की ओर बढ़ेगा भारत,,,,,,!
