महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा,,,,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शारदीय नवरात्रि की महानवमी (सोमवार, 19 अक्टूबर) पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।                                             जनता को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार नारी शक्ति, आस्था और भक्ति का प्रतीक है तथा हमारे पर्व सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाते हैं।