नई दिल्ली: प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री,,,,,

खबरें शेयर करें -

नीट-यूजी   पेपर लीक मामले में उपजे विवाद और छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच नैतिक जवाबदेही तय करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर यह नियुक्ति की है।                                                                           कर्नाटक के धारवाड़ से लोकसभा सांसद प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, और अब वे अपने मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ-साथ शिक्षा विभाग का कामकाज भी संभालेंगे।


खबरें शेयर करें -