पूर्व जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के 12 सितंबर को हुए आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुए पद पर विभाग ने युवा अधिकारी अहमद नदीम को नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के रूप में कार्यरत नदीम को उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जैसे जिलों में जिला सूचना अधिकारी एवं सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव है। पर्वतीय जिलों की प्रशासनिक और मीडिया व्यवस्था की गहरी समझ रखने वाले अहमद नदीम अब नैनीताल में सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों के प्रसार और मीडिया समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।
अहमद नदीम को मिला नैनीताल जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
