पश्चिम बंगाल एक जनसभा में ममता बनर्जी ने BJP पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने BJP आरोप लगाए बल्कि यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनकी जान को खतरा हो सकता है। वोटर लिस्ट के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता ने बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि करीब 1 करोड़ 20 लाख मतदाताओं के नाम चुपचाप हटा दिए गए हैं. ममता ने कहा कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं उनकी मदद के लिए उनकी पार्टी कैंप लगाएगी। बिना नाम लिए ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि एक बड़े नेता ने चार्जशीट तो जारी कर दी लेकिन जब विदेश से लोगों को जंजीरों में बांधकर भारत भेजा गया तब वे कहां थे.
साथ ही आरोप लगाया कि BJP दंगे भड़काकर सत्ता में आती है और जिन राज्यों में उनकी सरकार है वहां आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि BJP पहले कुछ समय लोगों को पैसे देती है और फिर बंद कर देती है।
