बागेश्वर एक अजीबो गरीब मामला कौसानी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में ‘भूत का मंदिर’ बनाने और छात्रों से अवैध वसूली के आरोप स्कूल प्रशासन पर लगे है। मुख्य शिक्षाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मान्यता के अनुसार,,,,,, विद्यालय परिसर के जिस स्थान पर मंदिर बनाया गया है, वहां पूर्व में किसी व्यक्ति की असमय मृत्यु हुई थी। अंधविश्वास या स्थानीय मान्यताओं के चलते विद्यालय प्रशासन ने वहां लगभग 25 हजार रुपये की लागत से ‘भूत मंदिर’ का निर्माण करा दिया। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि इस भूत के मंदिर के निर्माण के लिए स्कूल के 218 छात्रों से प्रति छात्र 100 रुपये वसूले गए। और स्कूल में कार्यरत शिक्षकों के योगदान को मिलाकर कुल ₹25,000 एकत्र हुए, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता और आकार पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर नियमों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है और कहा है कि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क लेना प्रतिबंधित है, फिर भी दिसंबर 2025 से प्रति माह 50 रुपये सफाई शुल्क लिया जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि स्कूल में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति फरवरी 2026 में हुई, जबकि वसूली दिसंबर 2025 से ही शुरू कर दी गई थी।
