उधम सिंह नगर: ओवरटेकिंग को लेकर, रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने वाले अराजक युवाओं को पुलिस ने धर दबोचा,,,,,!

खबरें शेयर करें -

उधम सिंह नगर  कुछ शातिर युवकों ने ओवरटेकिंग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज बस का पीछा कर उसमें तोड़फोड़ कर दी और चालक के साथ मारपीट भी करी जिसका संज्ञान लेते हुए  पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक,,,,, यह मामला गदरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 1 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस पर कुछ अराजक युवकों ने हमला कर दिया। इन बदमाश हमलावरों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट कर यात्रियों में दहशत फैला दी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की । SSP अजय गणपति के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शराब के नशे में थे और ओवरटेकिंग को लेकर विवाद के बाद उन्होंने बस को रोककर पहले गाली-गलौज की…

इसके बाद बस का पीछा करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। जिसका विडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं….

आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पीडीपीपी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है….  लेकिन इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए है।

“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत हर अपराध पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी…

साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति भी कराई जाएगी…

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और लगातार दबिश दी जा रही है।


खबरें शेयर करें -