पाकिस्तान पहुंच जाएगा सीधे कोलकाता तक,,,,,, आसिफ ख़्वाजा।

खबरें शेयर करें -

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव बढ़ता जा रहा है।  दोनों देशों के बीच खींचतान जारी है. और अब एक बार फिर दोनों तरफ से बड़े बड़े बयान आने लगे हैं.

बताते चलें कि,,,,,शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने शहर सियालकोट में पत्रकारों से बात कर रहे थे. सियालकोट लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने कोई ‘नाटकीय साजिश के तहत ऑपरेशन’ किया तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा.                                                               पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि उनके पास खबरें हैं कि भारत ऐसी कोई साजिश रच रहा है. वो कह रहे हैं कि कुछ लाशें बिछाई जाएंगी और कहा जाएगा कि ये आतंकी थे और इन्होंने यह किया. लेकिन उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले कहा था कि अगर पड़ोसी देश ने कोई भी गलत कदम उठाया तो भारत का जवाब ‘अभूतपूर्व और निर्णायक’ होगा. यानी ऐसा जवाब जो पहले कभी नहीं देखा गया. ख्वाजा आसिफ का बयान इसी के जवाब में आया है।


खबरें शेयर करें -