कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को 8 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद SEM कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली पुलिस की 3 दिनों की अतिरिक्त कस्टडी की मांग को अदालत ने खारिज कर दिया और निजी मुचलके पर तिहाड़ जेल से उनकी रिहाई का आदेश दिया। इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद सीधे अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दाखिल करने पर दोनों नेताओं को सख्त फटकार लगाई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी याचिकाएं वापस ले ली थीं।
CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को मिली राहत, कोर्ट ने मंजूर की जमानत।
