दिल्ली: PM मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित,,,,,, कुछ हो सकता है खास।

दिल्ली  PM मोदी एक बार फिर आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। इस संबोधन में वो क्या बातें देश के सामने रखेंगे इस पर सभी की निगाहें लगी हुई है।                                                      अगर सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी आज महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान का 131 वां संशोधन विधेयक के बारे में बात कर सकते हैं।                                                           ग़ौरतलब है कि सरकार लोकसभा में इसे विपक्ष की वजह से पास नहीं करवा पाई है और ये बिल 54 वोटों से गिर गया है।

बताते चलें कि इससे पहले भी PM मोदी कई अहम मामलों पर रात 8 बजे देश को संबोधित करते आए हैं। सबसे पहले नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने साल 2016 में देश को रात आठ बजे संबोधित किया था। उसके बाद भी कई अन्य मामलों में उनका संबोधन हुआ है।शनिवार को लोकसभा में विपक्ष ने संविधान (131वां) संशोधन विधेयक पास नहीं होने दिया था। इस विधेयक के जरिए लोकसभा में सीटों को बढ़ाकर 850 करने और उसमें 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान था। विपक्ष का कहना है कि वह महिला आरक्षण के साथ है, लेकिन इसे डिलिमिटेशन के साथ जोड़ दिया गया है।

जिसकी वजह से दक्षिण समेत कई अन्य भागों के साथ अन्याय हुआ है। यही वजह है कि उसने इस विधेयक का विरोध किया।

पीएम मोदी ने संशोधन विधेयक के पारित न होने पर शनिवार को निराशा भी व्यक्त की और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपने इस फैसले के लिए जिंदगीभर पछताना पड़ेगा।