डिंपल यादव ने राघव चड्डा और अन्य सांसदों पर बोला ज़ुबानी हमला,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

उत्तर प्रदेश  डिंपल यादव जो कि समाजवादी पार्टी से सांसद है और अखिलेश यादव की पत्नी भी है उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों पर ज़ुबानी हमला बोलते हुए इस तरह के दलबदल को ‘गद्दारी’ और ‘राष्ट्रद्रोह’ के समान बताया। डिंपल ने कड़े शब्दों में कहा कि जिस पार्टी ने आप पर भरोसा जताकर आपको  राज्यसभा भेजा, उसी के साथ विश्वासघात करना जनता और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। डिंपल ने तर्क दिया कि ये सांसद जनता द्वारा सीधे नहीं चुने गए थे, बल्कि पार्टी के भरोसे सदन पहुंचे थे, ऐसे में पद के लिए पाला बदलना नैतिक रूप से गलत है।


खबरें शेयर करें -