पर्यावरण और स्वच्छता जागरूकता: जंगलिया गांव में छह दिवसीय विशेष पहल।

नैनीताल की नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत जंग लिया में ‘पड़ोस से प्रकृति तक’ नाम से छह दिनों का एक विशेष साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके आसपास के वातावरण, प्राकृतिक पर्यावरण और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था, जिसके तहत पर्यावरण निरीक्षण, विभिन्न समूह गतिविधियां, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।                        चारू कुल्याल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कमल, भागीरथी, कोमल, महिमा, छाया, हर्षिता और योगिता पलड़िया सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल समापन पर ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने सभी आयोजकों व प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया और ग्रामीणों से अपने गांव को स्वच्छ रखने की अपील की।