उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए शंकर कोहली को हल्द्वानी महानगर का अनुसूचित जाति विभाग का “महानगर अध्यक्ष” नियुक्त किया गया है। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए शंकर कोहली ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व तथा जिला व महानगर नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद किया है। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
हल्द्वानीः शंकर कोहली बने हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।
