JCB पर बैठ, रेखा आर्य ने किया ओलिया गाँव का वर्षों पुराना सपना सच,,,, ₹77 लाख की लागत से सड़क निर्माण शुरू।

खबरें शेयर करें -

सोमेश्वर (अल्मोड़ा): सोमेश्वर विधानसभा के ओलिया गाँव के ग्रामीणों का अपनी खुद की सड़क पाने का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक रेखा आर्या ने ₹77.49 लाख के बजट से बनने वाली 3 किलोमीटर लंबी ‘सुनियांकोट-मटीला सड़क से ओलिया गाँव’ मार्ग का शिलान्यास किया।                                                                             इस खास मौके पर उन्होंने खुद जेसीबी (JCB) पर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से काम की शुरुआत की। इस नई सड़क के बन जाने से गाँव में विकास की रफ्तार तेज होगी; साथ ही गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाना बेहद आसान हो जाएगा। इसके अलावा, स्थानीय किसानों को भी अब अपनी फसलें बाजार तक पहुँचाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें -