मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी में,,,, खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास समेत कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को नैनीताल जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे हल्द्वानी में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पर उतरने के बाद वे उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय पहुंचकर भूमि-पूजन/शिलान्यास करेंगे और राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में शामिल होंगे।                                                    इसके पश्चात, वे आईटीडीसी फॉर्च्यून में व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे तथा आनंद बाग और मुखानी के साउथ एन्क्लेव में आयोजित आयोजनों में भाग लेंगे। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री शाम लगभग 4:40 बजे एफटीआई हैलीपैड से देहरादून के लिए वापसी करेंगे।


खबरें शेयर करें -