उत्तराखंड में आयोजित होने वाली ‘खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026’ की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को फिलहाल टाल दिया गया है। 30 अक्टूबर से शुरू होने वाली एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू की इन स्पर्धाओं में अंडर-14, अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग और 20 से 25 वर्ष की महिला ओपन श्रेणी के खिलाड़ियों को भाग लेना था। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि इन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ समापन समारोह की नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी, जिसके बाद ही आगे का आयोजन पूरा किया जाएगा।
उत्तराखंड में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं स्थगित।
