उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जान से मारने की धमकी देने और अजमेर ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने फोन पर दोस्ती करने के बाद जन्मदिन मनाने के बहाने होटल ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक व शारीरिक शोषण करता रहा, और जब बात नहीं मानी तो वीडियो पति को दिखाकर उसका तलाक करवा दिया। अजमेर शरीफ ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाने के बाद भी जब प्रताड़ना जारी रही, तो पीड़िता ने आखिरकार पुलिस की शरण ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधम सिंह नगर: महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर मामला।
