उत्तराखंड उच्च न्यायालय में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत 6 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने पर जस्टिस तिवारी 9 अक्टूबर 2026 से इस पद का कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही, हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश जस्टिस सुभाष उपाध्याय को कॉलेजियम की संस्तुति के बाद स्थायी न्यायाधीश बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिन्हें हाल ही में 5 अक्टूबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।
उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल: जस्टिस मनोज कुमार तिवारी बने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश,,,,
