हल्द्वानी रिपोर्ट दीपक अधिकारी,,,,, यूजीसी कानून के खिलाफ स्वर्ण समाज ने मोर्चा खोलते हुए बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस बिल को तुरंत वापस लेने की पुरजोर मांग की है। उनका तर्क है कि यह कानून समाज में समानता और समान अधिकारों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सरकार को हर वर्ग के हितों और चिंताओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। सभी के लिए समान शिक्षा और अधिकार सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने कानून को वापस नहीं लिया और उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक रुख न अपनाया, तो वे इस आंदोलन को और तेज तथा व्यापक बनाएंगे।
हल्द्वानी: UGC कानून के विरोध में हल्द्वानी में धरना, स्वर्ण समाज ने बिल वापसी की उठाई मांग,,,,,
