हल्द्वानीः शक में की पत्नी की बेरहम हत्या, पुलिस ने आरोपी को काठगोदाम से दबोचकर भेजा जेल

खबरें शेयर करें -

नैनीताल जिले के थाना खनस्यूं अंतर्गत ग्राम तल्ला ओखलकांडा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ भीम सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी डिक्री देवी की डंडों और चम्मच से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।                                        पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य से अवैध संबंध होने का शक था। इस खौफनाक वारदात को अपने चारों बच्चों के सामने अंजाम देने के बाद, आरोपी अगली सुबह बच्चों को किसी से कुछ न बताने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। मृतका के पिता गुमान सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनीस अहमद की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए।                                                                                    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को आरोपी भीम सिंह को वडियाड लूगड़ काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


खबरें शेयर करें -