कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमानती वारंट जारी,,,

खबरें शेयर करें -

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) से करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। संगरूर (पंजाब) निवासी और बजरंग दल से जुड़े हितेश भारद्वाज द्वारा 2023 में दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संगरूर अदालत ने यह कदम उठाया है।                                                        अदालत ने खड़गे के खिलाफ 15,000 रुपये का जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 19 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जमानत लेने का आदेश दिया है।


खबरें शेयर करें -